Koderma

कोडरमा के झुमरीतिलैया में जैन समाज ने विरागोराय रथ का किया स्वागत

Koderma: जिले के झुमरीतिलैया में मंगलवार को जैन मुनि श्री 108 विसल्ल सागर जी महाराज के नेतृत्व में श्री दिगम्बर जैन समाज के द्वारा पथरिया से आई विरागोराय रथ का स्वागत किया गया. जैन धर्म के राष्ट्रसंत गणाचार्य श्री 108 विराग सागर जी महाराज की जन्म स्थली पथरिया मध्य्प्रदेश में 1 फरवरी से 15 फरवरी 2023 तक देश के इतिहास में प्रथम बार जैन मुनियों का महाकुंभ लगभग 400 जैन मुनियों का मेला महोत्सव होने जा रहा है. मुनि श्री 108 विशल्य सागर जी महाराज ने बताया कि विरागोदय महा महोत्सव ऐतिहासिक अदभुत अनेक संदेशो से ओतपोत प्रत्येक प्राणी मात्र के कल्याणकारी प्रेयक होगा. रोजाना राष्ट्रीय स्तर के राजनेता, विद्वान, पत्रकार, प्रशासनिक पदाधिकारी शामिल होंगे. इस उत्सव की तैयारी राष्ट्रीय स्तर पर पर हो रही है.
इसे भी पढ़े: देवघर के प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर को स्वच्छता में मिला राज्यस्तरीय पुरस्कार

स्वागत कार्यक्रम में रहे मौजूद 

आज के कार्यक्रम में आचार्य श्री ने विशेष आशीर्वाद स्थानीय समाज सेवी सुरेश झांझरी को भरत भैया के द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया. इस अवसर पर चातुर्मास संयोजक सुरेन्द जैन, मंत्री ललित सेठी,उप मंत्री नरेंद्र झाँझरी, पूर्व मंत्री जय कुमार जैन, मनीष सेठी, दिलीप बाकलीवाल, पंडित अभिषेक जैन, शालू छाबड़ा, विकाश जैन, नवीन जैन, राज अजमेरा, राजीव, मनोज, हेमंत, राजकुमार अजमेरा आदि लोग उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button