Court NewsRanchi

ईडी को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध नहीं कराने के मामले में कोर्ट में हाजिर हुए जेल अधीक्षक हामिद अख्तर, अगली सुनवाई 21 दिसम्बर को

Ranchi:  सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने के मामले में पीएमएलए कोर्ट में होटवार जेल अधीक्षक हामिद अख्तर हाजिर हुए. ईडी के विशेष न्यायधीश प्रभात कुमार शर्मा ने जेल अधीक्षक को सीसीटीवी फुटेज देने से इनकार के पीछे के कारणों की जानकारी मांगी है. 21 दिसंबर को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया गया है.  इडी ने मनी लॉड्रिंग के आरोप में जेल में बंद आरोपी द्वारा जश्न मनाने व उनकी गतिविधियों की जानकारी के लिए जेल का सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने का कई बार आग्रह किया था. आग्रह नहीं मानने पर इडी की ओर से पीएमएलए कोर्ट में आवेदन दिया गया था. आवेदन पर पीएमएलए कोर्ट ने होटवार जेल अधीक्षक हामिद अख्तर को हाजिर होने का आदेश दिया था. ईडी ने कोर्ट को जानकारी दी थी कि हमारे पास इस बात के पुख्ता सबूत हैं कि मनी लॉड्रिग के आरोप में जेल में बंद कैदी जेल मैनुअल का उल्लंघन किया है, जो गंभीर मामला है. लेकिन जेल प्रशासन सहयोग नहीं कर रहा है.

इसे भी पढ़ें: Big Breaking: कुख्यात अपराधी लवकुश शर्मा बिहार से गिरफ्तार !

Related Articles

Back to top button