
Jamshedpur : बागबेड़ा के नया बस्ती सिदो-कान्हो मैदान में दो पक्ष के लोगों में जमकर मारपीट हो गई. घटना के बाद दोनों पक्ष के लोगों ने थाने में अलग-अलग मामला दर्ज कराया है. इसमें से एक पक्ष की ओर से छेड़खानी करने का भी आरोप लगाया गया है .
पहला पक्ष
पहले पक्ष की ओर से एक महिला ने मामला दर्ज कराया है. महिला ने आरोपी राजू दोसा, जयंत सिंह उर्फ दब्बु सिंह, विजय सिंह उर्फ सोनू सिंह समेत अन्य को आरोपी बनाया है. घटना शनिवार की रात के 23.30 बजे की है. महिला का कहना है कि घटना के समय सभी आरोपी घर के पास आ गए थे और छेड़खानी की. विरोध करने पर मारपीट भी की. घटना के बाद दूसरे दिन मामला थाने तक पहुंचा.
दूसरा पक्ष
दूसरे पक्ष की ओर से नया बस्ती सिदो कान्हो बस्ती के रहने वाले गोपाल चौधरी ने रिचा चौधरी, संजय चौधरी, संजय महतो व अन्य को आरोपी बनाया है. रात के 22 बजे सभी आरोपियों ने घर के पास आकर गाली-ग्लौज और मारपीट की. दोनों मामले में किसी पक्ष की ओर से भी गिरफ्तारी की सूचना नहीं है. पुलिस दोनों मामले की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें- बागबेड़ा फायरिंग मामले में छोटा रंजीत समेत दो गिरफ्तार, भेजे गये जेल




