
Ranchi: ईटकी थाना पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार चोरों में नगड़ी निवासी मो उसामा अंसारी उर्फ नटराज और ईटकी निवासी अनस आलम शामिल है. इनके पास से चोरी की गयी एक मोबाईल फोन, सोना का कानफूल एक जोड़ा, एक चांदी का मांगटीका,छह पीस चांदी की अंगूठी और चांदी का एक जोड़ा क्लिप बरामद किया गया है.
ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि मामले बेड़ो डीएसपी रजत माणिक बाखला के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था. टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मामले में शामिल दो चोर को गिरफ्तार किया है. इनके पास से चोरी के सामान बरामद किये गये. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अनस के खिलाफ पूर्व से ईटकी थाने में दो और मांडर थाने में एक मामला दर्ज है. छापेमारी टीम में ईटकी थाना प्रभारी विजय कुमार, रजनी रंजन सहित सशस्त्र बल शामिल थे.




