
Ranchi: बुंडू थानाक्षेत्र के पान्गुरा गांव में रामदास मांझी के घर पर सुबह 7 बजे से छापामारी जारी है. इनकम टैक्स की रेड का खुलासा फिलहाल नही हो पाया है. टीम के द्वारा जरूरी कागजात को खंगाला जा रहा है. बताया जा रहा है कि यह रामदास मांझी का पुश्तैनी मकान है. विगत कई वर्षो से रामदास मांझी रांची में सपरिवार रह रहे हैं. अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं और क्या कार्रवाई हो रही, आयकर विभाग की टीम कुछ भी बताने को तैयार नही है.
इसे भी पढ़ें :बिहार पुलिस का मोस्ट वांटेड मदन कुमार देवघर से गिरफ्तार, सोना कारोबारियों से लूटकांड को देता था अंजाम
पांच-सात कार में अधिकारी पहुंचे हुए है. जांच जारी है. पान्गुरा गांव में दहशत का माहौल है. छापामारी टीम का कोई सदस्य कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है. जानकारी के अनुसार कुछ टीम पटना से आई है और कुछ रांची से.
पूछने पर कोई भी अधिकारी न ऑफ द रिकॉर्ड और न ही ऑन द रिकॉर्ड कुछ बोलने को तैयार है. सीधे शब्दों में सिर्फ इतना कहा कि हमलोग बयान देने के लिए अधिकृत नहीं हैं. सुबह से अभी तक छापामारी के ग्यारह घण्टे गुजर गए हैं.
इसे भी पढ़ें :फर्जी आइएएस मोनिका की मदद करने वाले विधानसभा के आप्त सचिव पंकज कुमार सस्पेंड




