JharkhandLead NewsRanchi

भूतात्विक विश्लेषक पद में बीएससी (रसायन शास्त्र) के साथ झारखंड से मैट्रिक-इंटर पास होना अनिवार्य

Ranchi: राज्य में भूतात्विक विश्लेषक की भर्ती, प्रोन्नति एवं अन्य सेवा शर्त संशोधन नियमावली 2021 लागू हो गई है. मंत्रिपरिषद के फैसले के बाद खान एवं भूतत्व विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दिया है. जारी अधिसूचना के अनुसार भूतात्विक विश्लेषक पद पर नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आयोग में आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि तक बीएससी रसासन शास्त्र में प्रतिष्ठा की डिग्री उर्त्तीण होना अनिवार्य किया गया है.

पहले बीएससी रसायन होना जरूरी था, लेकिन अब इसमें विज्ञापन की अंतिम तिथि तक का समय डिग्री प्राप्त करने के लिए मिला है. इसके अलावा नये संशोधन में अभ्यर्थी को झारखंड के शैक्षणिक संस्थान से 10वीं व 12वीं की परीक्षा उर्तीण होना अनिवार्य किया गया है. इसके अलावा स्थानीय भाषा एवं रीति रिवाज की भी जानकारी रखनी होगी. आरक्षित वर्ग को इस नियम से छूट दी गयी है.

Related Articles

Back to top button