JharkhandRanchi

जल्द शुरू होंगे फिजिकल कोर्ट, अधिवक्ताओं को मिली राहत

Ranchi : राज्य की अदालतों में जल्द ही फिजिकल कोर्ट शुरू हो जाएंगे. झारखंड हाई कोर्ट और झारखंड स्टेट बार काउंसिल के बीच हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया. हाईकोर्ट में 11 जनवरी को प्रयोगात्मक तौर पर एक फिजिकल कोर्ट में सुनवाई भी होगी. इसके बाद जल्दी ही राज्य की अन्य सभी सिविल कोर्ट में भी फिजिकल सुनवाई होगी. फिजिकल कोर्ट कोविड प्रोटोकॉल के तहत होंगे. इसमें सुरक्षात्मक पहल्लुओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. काउंसिल के अध्यक्ष राजेंद्र कृष्णा ने कहा कि बातचीत सकारात्मक रही है. गौरतलब है कि 2020 के 22 मार्च से ही सभी कोर्ट बंद थे. महीनों बाद कोर्ट खुले भी तो वर्चुअल माध्यम से सुनवाई हो रही थी इसमें राज्य के 90% अधिवक्ता बेकार हो गये  थे. एक बार फिर से फिजिकल कोर्ट के खुलने से अधिवक्ताओं को बड़ी रहाहत मिलेगी.

इसे भी पढ़ें- गिरीडीह: ग्राहक सेवा केंद्र सचालक से अपराधियों ने लूटे 25 हजार

Related Articles

Back to top button