Education & CareerLead News

ISC बोर्ड ने भी रद्द कीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं

New Delhi : सीबीएसई के बाद ISC बोर्ड ने भी 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी हैं. इससे पहले की भी 12वीं बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी गयी थी. अब तमाम अटकलों पर विराम लग गया है.

सीबीएससी की परीक्षा रद्द करने की घोषणा पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार शाम को की. इसे लेकर हाल में राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में राज्यों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक हुई थी. जिसमें सभी राज्यों ने अपनी राय रखी थी.

पीएम मोदी ने 12वीं बोर्ड परीक्षा पर एक अहम की अध्यक्षता की. इस दौरान पीएम को उन सभी संभावित विकल्पों के बारे में बताया गया जो विभिन्न राज्यों और अन्य पक्षकारों के साथ हुए व्यापक विचार-विमर्श के बाद सामने आये थे.

इसे भी पढ़ें :पीएम ने किया ऐलान- नहीं होगी सीबीएसई 12वीं की परीक्षा

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कोरोना वायरस महामारी फैलने के कारण 14 अप्रैल को 10वीं बोर्ड परीक्षा रद्द करने और 12वीं बोर्ड परीक्षा स्थगित करने की घोषणा की थी.

दिल्ली के मुख्यामंत्री अरविंद केजरीवाल ने एग्जाम न कराने का पक्ष लिया है. इस बारे में उन्होंरने एक ट्वीट किया. इसमें सीएम ने कहा, ’12वीं की परीक्षा को लेकर बच्चे और पेरंट्स काफी चिंतित हैं. वे चाहते हैं कि बिना वैक्सिनेशन 12वीं की परीक्षा नहीं होनी चाहिए. मेरी केंद्र सरकार से अपील है कि 12वीं की परीक्षा रद्द की जाये. पिछली परफॉर्मेंस के आधार पर उनका आकलन किया जाये.

इसे भी पढ़ें :झारखंड में 10 जून तक बढ़ा लॉकडाउन, शर्तों के साथ 15 जिलों में खुलेंगी दुकानें

Related Articles

Back to top button