Lead NewsNational

क्या ताइवान के मुद्दे पर चीन को घेरने के लिए भारत समेत 26 देशों की सेना तैयार है?

Uday Chandra

New Delhi : अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा को लेकर उपजे तनाव के बीच चीन को घेरने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी तैयारी है. नैंसी की ताइवान यात्रा से बौखलाये चीन ने एक बड़ा सैन्य अभ्यास शुरू किया है, लेकिन इसका मकसद सिर्फ ताइवान को धमकाना नहीं है. हालांकि इस बीच अमेरिकी स्पीकर नैंसी पेलोसी ताइवान से दक्षिण कोरिया के लिए रवाना हो गयी हैं.

इसे भी पढ़ें:  पटना में देवर ने खाना परोसकर नहीं देने पर भाभी की ली जान

दरअसल, नैंसी पेलोसी को लेकर यह स्थिति बनेगी इसका अंदाजा अमेरिकी प्रशासन को पहले से था और इसकी तैयारी भी बहुत पहले शुरू हो चुकी थी. इस समय प्रशांत महासागर में अमेरिकी नौसेना के नेतृत्व में दुनिया का सबसे बड़ा नौसैनिक अभ्यास चल रहा है. इसमें अमेरिका समेत 26 देशों की नौसेनाएं ‘रिमपैक’ एक्सरसाइज में हिस्सा ले रही हैं. इसमें भारत की नौसेना और स्पेशल फोर्सेंज़ भी शामिल हैं. चीन की चिंता इस नौसैनिक अभ्यास को लेकर भी है. माना जा रहा है कि इस सैनिक अभ्यास के बहाने अमेरिका ने चीन के खिलाफ अपनी पूरी तैयारी कर रखी है.

हालांकि यह नौसैनिक अभ्यास पिछले 40 सालों से हर दो साल में प्रशांत महासागर में होता रहा है. इसमें अमेरिका और उसके मित्र-राष्ट्रों की नौसेनाएं हिस्सा लेती हैं. मगर इस साल चीन-ताइवान विवाद के चलते ये बेहद अहम हो गयी है.

रिमपैक-2022 में अमेरिका के सेवंथ-फ्लीट के सबसे बड़े एयरक्राफ्ट कैरियर में से एक, यूएसएस अब्राहम लिंकन सहित कुल 38 युद्धपोत, तीन पनडुब्बियां, 30 से ज्यादा यूएवी, 170 मिलिट्री एयरक्राफ्ट और 25 हजार सैनिक शिरकत कर रहे हैं. जिन देशों की नौसेनाएं इस नौसैनिक अभ्यास में हिस्सा ले रही हैं उनमें भारत समेत 11 देश एशिया के हैं.

इसे भी पढ़ें:   मॉनसून सत्र: शिक्षा का इस्लामीकरण बंद करो के नारे के साथ भाजपा ने विधानसभा मुख्य द्वार पर किया प्रदर्शन

Related Articles

Back to top button