
Latehar: लातेहार के गारु थाना क्षेत्र से पुलिस ने नक्सलियों के एक ठिकाने से एके-56 राइफल समेत बड़ी मात्रा में कारतूस जब्त किया है. जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सलियों ने एक जगह पर हथियार व गोला-बारुद छिपा करके रखा है. इस सूचना पर सीआरपीएफ और जिला बल की पुलिस ने गारु थाना क्षेत्र के कई गांव में छापामारी की.
इसे भी पढ़ें – सुप्रीम कोर्ट का आदेश : नहीं घटायी जायेंगी एमजीएम कॉलेज जमशेदपुर की मेडिकल सीट
छापामारी के दौरान सीआरपीएफ की टीम ने एक एके-56, एके-56 की 59 गोलियां, एक मैग्जीन, एक पिट्ठू, एक मैग्जीन पाउच, एक कंबल और एक मोबाइल चार्जर बरामद किया है. इस मामले में किसी नक्सली की गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




