Crime NewsHazaribaghJharkhand

हजारीबागः महिला से बाइकर्स ने की दिनदहाड़े एक लाख रुपये की लूट

Hazaribagh:  हज़ारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के बैंक ऑफ इण्डिया ब्रांच के सामने से बुलेट सवार दो अपराधियों ने दिनदहाड़े एक महिला से एक लाख रुपये की छिनतई कर ली. इस छीना-झपटी में महिला सड़क पर गिर कर जख्मी भी हो गयी. पीड़ित महिला ने परिजनों के साथ थाना में शिकायत दर्ज करायी है.

महिला ने बताया कि अपने निजी कार्य के लिए बैंक से एक लाख रुपये निकाल कर घर जा रही थी. तभी काले रंग के बुलेट में सवार दो युवक सामने से आये और रुपया छीन कर भाग गये. बैग में कुछ अन्य दस्तावेज के अलावे बैंक पासबुक भी छीन लिये. महिला ने बैग को बचाने की कोशिश भी की लेकिन छीना-झपटी में महिला सड़क पर गिर पड़ीं और चोटिल हो गयीं.

शोर मचाने पर बाइकर तेजी से भाग निकले. इधर घटना की जानकारी मिलते ही विष्णुगढ़ पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. विष्णुगढ़ पुलिस सीसीटीवी फुटेज का सहारा लेकर महिला से अपराधी की पहचान कराने की क़वायद कर रही है. फिलहाल अपराधियों की पहचान नहीं की जा सकी है.

इसे भी पढ़ेंः दर्द-ए-पारा शिक्षक : जिस कमरे में रहते हैं उसी में बकरी पालते हैं, उधार इतना है कि घर बनाना तो सपने जैसा

घटना के बाद जगह-जगह वाहन चेकिंग

घटना की जानकारी मिलने के बाद विष्णुगढ़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहदेव साव घटना स्थल पर पहुंचे. उन्होंने कहा कि अपराधियों की पहचान जल्द कर कर ली जायेगी. आसपास के इलाके में वाहन चेकिंग अभियान लगा दिया गया है. ज्ञात हो कि हज़ारीबाग जिले में इन दिनों छिनतई की घटना में काफी इजाफा हुआ है. एक महीने में बैंक के सामने से लूट की चार घटनाएं हो चुकी हैं. इस तरह की घटनाओं को रोकने में हज़ारीबाग पुलिस नाकाम रही है.

इसे भी पढ़ेंः पलामू: प्रमंडलीय सदर अस्पताल में लगी आग, रोगियों में मची अफरा-तफरी

Related Articles

Back to top button