
Ranchi : कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के कार्यक्रम के तहत राज्य के हर प्रखंड में तीन दिवसीय प्रखंड कृषि चौपाल आयोजित किया जाएगा. यह आयोजन प्रखंडवार तीन चरणों में किया जायेगा. कृषि चौपाल की लॉचिंग 20 जून को सीएम रघुवर दास करेंगे और इसके लिये योजना तैयार की जा रही है. प्रखंड कृषि चौपाल के अंतर्गत लाभुकों का चयन किया जाएगा, साथ ही परिसंपत्तियों का वितरण भी किया जाएगा. इस दौरान विशेषज्ञों द्वारा जानकारी भी दी जाएगी.
इस चौपाल को सही तरीके से चलाने के लिए हेडक्वाटर से ऑब्जर्बर नियुक्त किया जाएगा, जो जिलावार कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग करेगा. इसकी विस्तृत जानकारी के लिए राज्य स्तरीय पदाधिकारियों की ब्रीफिंग विडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से निर्धारित की जाएगी.
इसे भी पढ़ें – लाठी के बल पर जनता की भावनाओं से खेल रही सरकार, पांच को विपक्ष का झारखंड बंद : हेमंत सोरेन
योजनाओं का लाभ डोर स्टेप तक पहुंचाना है मकसद
कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की लाभुक जनित योजनाओं का लाभ लाभुकों को पूरी तरह से एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने, कृषि विभाग अंतर्गत कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने, कृषकों के बीच जागरुकता बढ़ाने तथा विभाग की योजनाओं का लाभ डोर स्टेप तक पहुंचाने के लिए कृषि चौपाल आयोजित किया जा रहा है. अभियान का मुख्य उद्देश्य झारखंड में कृषि संबंधी आवश्यक सुधार के लिए तकनीकि इनपुट प्राप्त करना है.
तीन चरणों में होगा आयोजन
प्रखंड कृषि चौपाल का आयोजन तीन चरणों में किया जाएगा. प्रखंड कृषि चौपाल का प्रथम चरण 20 से 22 जून, दूसरा चरण 23 से 26 जून, एवं तीसरा चरण 27 से 29 जून तक आयोजित किया जाएगा. हर प्रखंड में अभियान तीन दिन तक चलेगा.
इसे भी पढ़ें – जहां भूमि अधिग्रहण करेगी सरकार, वहां एसआईए और इआईए समेत जमीन रक्षा संबंधी कानून हो जायेंगे फ्रीज
प्रखंड कृषि चौपाल के उद्देश्य
विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार लाभुकों के बीच करना तथा सभी कृषकों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ पहुंचाना ही उद्देश्य है. लाभुकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने उनके डोर स्टेप पर उपलब्ध कराना है. किसानों की आय वृद्धि करने में विषयक कृषि एवं गैर कृषि कार्य जैसे पशुपालन एवं मत्स्य पालन की विभिन्न योजनाओं के बारे में किसानों को जागरुक करते हुए अधिक से अधिक किसानों को जोड़ना है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




