
Ranchi : सिकिदिरी में 5 दिसंबर की देर रात को बालाजी फ्यूल सेंटर पर अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल न करीब 86,000 रुपये और 4 मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया था.
जिसके बाद सुरेंद्र झा ने ग्रामीण एसपी नौशाद आलम के नेतृत्व में एक टीम गठित कर जांच के आदेश दिये थे. गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए इस कांड में संलिप्त नवीन कच्छप उर्फ चौबे कच्छप, पिता हमांग कच्छप को गिरफ्तार किया.
इसे भी पढ़ेंः पिता ने 13 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपी ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली. गिरफ्तार आरोपी के बयान के आधार पर इस कांड में संलिप्त अन्य विजय नायक और राजेश कुमार महतो को गिरफ्तार कर लिया.
इनके निशानदेही के आधार पर कांड में लूटा गया नगद 19,000 रूपया नगद एवं कांड में प्रयुक्त हथियार बरामद किया. जिसमें जिन्दा गोली, चाकू, लूटा गया मोबाईल, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित कई सामान शामिल हैं.
इसे भी पढ़ेंःसऊदी अरब में तब्लीगी जमात पर प्रतिबंध, सरकार ने संगठन को आतंकवाद के द्वारों में से एक बताया




