Sports

IPL :  केकेआर ने कहा- शीघ्र ही सुलझा लिया जायेगा नारायण के एक्शन का विवाद

Sharjah :  इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) में दो बार के चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने उनके स्पिनर सुनील नारायण की संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के लिए रिपोर्ट किये जाने पर हैरानी व्यक्त करते हुए सोमवार को उम्मीद जतायी कि इस मामले का जल्द उचित समाधान निकाला जायेगा.

फ्रेंचाइजी ने हालांकि यह नहीं कहा कि नारायण को टीम में लिया जाएगा या नहीं. नारायण की मैदानी अंपायरों ने रिपोर्ट की है और उन्हें चेतावनी सूची में रखा गया है. अगर वर्तमान प्रतियोगिता में उन्हें फिर से रिपोर्ट किया जाता है तो फिर वह आगे गेंदबाजी नहीं कर पायेंगे.

इसे भी पढ़ेंः मंत्री आलमगीर आलम ने मनरेगा कर्मियों को दिया भरोसा, दुर्गापूजा से पहले मिल सकती है PF की सुविधा

केकेआर ने बयान में कहा, ‘‘यह फ्रेंचाइजी के लिए हैरानी भरा है विशेषकर तब जबकि वह 2012 से आइपीएल में 115 मैच और 2015 में आइपीएल सत्र के दौरान संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के लिए रिपोर्ट किये जाने के बाद 68 मैच खेल चुके हैं. ’’

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ मैच से पूर्व जारी किये गये बयान में कहा गया है, ‘‘हमें उम्मीद है कि इसका जल्द ही उचित समाधान निकाला जाएगा. हम इस मामले के जल्द समाधान के लिए आइपीएल से मिल रहे सहयोग की सराहना करते हैं. ’’  इस 32 वर्षीय स्पिनर ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ केकेआर की दो रन की नाटकीय जीत के दौरान चार ओवर में दो विकेट लिए थे.

इसे भी पढ़ेंः Article 370 हटाने में फारूक अब्दुल्ला के चीन की मदद वाले बयान को देश विरोधी करार दिया भाजपा ने  

इससे पहले नारायण को 2015 में संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करने से रोक दिया था. एक्शन में सुधार करने के बाद 2016 के बाद उन्हें सभी प्रारूपों में गेंदबाजी करने की अनुमति दे दी गयी थी.

इसे भी पढ़ेंः लोहरदगा: रांची के परिवार से नगदी व गहने लूटने वाले चार गिरफ्तार, लूट के सामान बरामद

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button