Lead NewsNationalSportsTOP SLIDER

IPL 2021: खिताब की प्रबल दावेदार मुंबई-चेन्नई ने UAE के लिए उड़ान भरी, देखें धौनी की सेना की तस्वीरें

19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में शुरू होगा टूर्नामेंट

Mumbai : आईपीएल-2021 (IPL 2021) के दूसरे चरण का आगाज 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में होगा. खिताब की प्रबल दावेदार मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के खिलाड़ियों ने शुक्रवार (13 अगस्त) को यूएई के लिए उड़ान भरी है.

पहले मैच में CSK का सामना डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई इंडियंस से

आईपीएल की तैयारियों के लिए दोनों टीमों एक महीने पहले यूएई जा रही है.पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई इंडियंस से होगा.चेन्नई के कप्ताaन एमएस धौनी (MS Dhoni), सुरेश रैना, रॉबिन उथप्पाप, कर्ण शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़ सहित कई खिलाड़ी खिलाड़ियों के साथ उड़ान ली.

इसे भी पढ़ें :25000 नये मकान और प्लॉट से होल्डिंग टैक्स लेने की तैयारी में रांची नगर निगम, सर्वे का आदेश

 

7 दिनों के लिए क्वारंटाइन में रहना होगा

सीएसके ने अपने ट्विटर हैंडल से धौनी की तस्वीर शेयर की है जिसमें वह हाथ में बैग लिए और मास्क पहने नजर आ रहे हैं. यूएई पहुंचने के बाद खिलाड़ियों और अन्य सदस्यों को 7 दिनों के क्वारंटाइन में रहना होगा. इसके बाद कोरोना की निगेटिव के बाद खिलाड़ी ट्रेनिंग कर सकेंगे.

4 मई 2021 को स्थगित हुआ था आईपीएल

4 मई 2021 को कोरोना केस आने के बाद आईपीएल को स्थगित कर दिया गया था. 60 में से 29 मुकाबले हो चुके हैं, जबकि 31 मैच अभी और होने हैं. सभी मैच यूएई में 19 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच खेले जाएंगे. बीसीसीआई (BCCI) ने सभी फ्रेंचाइजी से कहा कि यूएई जाने से पहले सभी सदस्यों को कोरोना के दोनों टीके लग जाने चाहिए.

इसे भी पढ़ें :CRPF Recruitment: CRPF में 2439 पदों पर निकली भर्तियां, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी

इन शहरों में होंगे मुकाबले

आईपीएल के दूसरे चरण में 13 मैच दुबई में खेले जाएंगे. इसके अलावा शारजाह में 10 और अबु धाबी में 8 मुकाबले खेले जाएंगे. आईपीएल के बाद टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले भी यूएई में 17 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच होने हैं. ऐसे में सभी देश के खिलाड़ी आईपीएल में उतरना चाहेंगे, ताकि तैयारी को पुख्ता किया जा सके. आईपीएल 2020 के पूरे सीजन का आयोजन यूएई में हुआ था और मुंबई इंडियंस ने रिकॉर्ड 5वीं बार खिताब पर कब्जा किया था.

इसे भी पढ़ें :लेटरल एंट्री से इंजीनियरिंग के दूसरे वर्ष में एडमिशन का मौका, 23 अगस्त तक करें आवेदन

Related Articles

Back to top button