
Mumbai : शेयर बाजार लगातार नयी ऊंचाइयों को छू रहा है. कोरोना संकट के बीच भी रिकॉर्ड बना रहा है. जान लें कि सिर्फ पिछले चार कारोबारी सत्र में सेंसेक्स में 883 अंक का उछाल आया है. हिसाब करें तो निवेशकों के धन में 3.1 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है.
इसे भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़… सेना ने चार आतंकियों को सुबह पांच बजे मार गिराया… हाइवे बंद
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक जबरदस्त निवेश कर रहे हैं
शेयर बाजार में इन दिनों विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPIs) जबरदस्त निवेश कर रहे हैं. इनका निवेश नवंबर में अभी ही अक्टूबर के पूरे महीने के स्तर को पार कर गया है.
सिर्फ चार कारोबारी सत्र में सेंसेक्स में 883 अंक का इजाफा हुआ. इस कारण बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों की बाजार पूंजी रिकॉर्ड 171.4 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गयी. तीन दिन पहले यह 168.3 लाख करोड़ रुपये थी. सेंसेक्स में इस महीने ही अब तक 11 फीसदी की जबरदस्त बढ़त हो चुकी है.
इसे भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट ने वाराणसी सीट से पीएम मोदी का निर्वाचन रद्द करने की याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा
बुधवार को सेंसेक्स के ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंचा
बता दें कि बुधवार को सेंसेक्स के ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंचते ही कारोबार के क्रम में सेंसेक्स 44,215 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया. निफ्टी 12, 948 अंक के स्तर तक पहुंचा. हालांकि कारोबार के अंत में सेंसेक्स 228 अंक की बढ़त के साथ 44,180 अंक के स्तर पर बंद हुआ. निफ्टी 64 अंक की तेजी के साथ 12,940 अंक पर ठहरा.
बुधवार को कम से कम 172 कंपनियां अपने 52 हफ्ते की ऊंचाई पर पहुंच गईं. इनमें एचडीएफसी, एस्कॉर्ट, अशोक लीलैंड, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा आदि शामिल हैं. इनमें से करीब एक-चौथाई कंपनियां अपने ऑल टाइम हाई पर चल रही हैं.
इसे भी पढ़ें : टाटा-साइरस मिस्त्री विवाद : सुप्रीम कोर्ट में दो दिसंबर को फाइनल सुनवाई
विदेशी निवेशकों का निवेश
शेयर बाजार में इन दिनों विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPIs) जबरदस्त निवेश कर रहे हैं. इनका निवेश नवंबर में अभी ही अक्टूबर के पूरे महीने के स्तर को पार कर गया है. नवंबर में एफपीआई ने करीब 36,786 करोड़ रुपये का निवेश किया है, जबकि अक्टूबर में यह 19,541 करोड़ रुपये था. इसके पहले सितंबर में एफपीआई ने सेंसेक्स से करीब 7,783 करोड़ रुपये बाहर निकाल लिये थे.




