ChaibasaCrime NewsJamshedpurJharkhand

Chakradharpur : नंबर बढ़ाने के ल‍िए पैसे मांगने का वीड‍ियो वायरल होने के बाद जांच शुरू, टीम पहुंची जेएलएन कॉलेज

Chakradharpur :  असाइनमेंट में नंबर बढ़ाने के ल‍िए पैसे मांगने का जेएलएन कॉलेज की राजनीतिक विज्ञान की सहायक प्रोफ़ेसर सविता कुमारी का वीडियो सामने आने के बाद मामले की जांच -पड़ताल शुरू हो गयी है. सोमवार को जांच टीम जेएलएन कॉलेज पहुंची. टीम में जिला शिक्षा पदाधिकारी निरजा कुजूर, प्रखंड शिक्षा प्रसाद पदाधिकारी विजय कुमार व अन्य शामिल थे. जांच के दौरान कॉलेज के प्रिसिंपल रूम में पक्ष-विपक्ष दोनों के साथ घंटों बातचीत की गयी. बाद में दोनों से लिखित रिपोर्ट ली गई. कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर श्रीनिवास कुमार से जांच टीम अलग से मामले की विस्तारपूर्वक जानकारी ली  ताकि रिपोर्ट उच्च पदाधिकारियों को सौंपा जा सके.

बता दें कि जेएलएन कॉलेज की राजनीतिक विज्ञान की सहायक प्रोफ़ेसर सविता कुमारी को
कॉलेज के परीक्षा  संबंधी सभी कार्यों से मुक्त कर दिया गया है. उनकी जगह पर राजनीतिक विज्ञान की एचओडी निशा कोंगारी को परीक्षा संबंधी कार्यभार सौंप दिया गया है. इस घटना के बाद से कॉलेज में हड़कंप मचा हुआ है.

ये भी पढ़ें- Jamshedpur Encroachment Remove : बिरसानगर में सरकारी जमीन से हटा कब्जा, कांग्रेस नेता ने कर रखा था अत‍िक्रमण

Related Articles

Back to top button