
Ranchi: राजधानी रांची में स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को कड़ी कर दी गई है. स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा कारणों से सोमवार को देर रात में होटलों में जांच अभियान चलाया गया. थानावार पुलिस द्वारा चलाये गये अभियान में होटलों में आगंतुकों के ठहरने को लेकर यात्री पंजी की जांच की गई. इसके बाद उनके स्थायी ठिकाना एवं रांची आने के कारणों की छानबीन की गई.





