
Ranchi : झारखंड विधानसभा में अर्द्ध सूचित प्रश्न के दौरान पूर्णिमा नीरज सिंह ने सवाल पूछा था जेल परिसर में लगे जैमर उन्नत तकनीक से लैस नहीं है. जिस वजह से कैदी 4जी फोन नेटवर्क का उपयोग कर फोन कॉल व वीडियो कॉल करते हैं. अपराधी मोबाइल के माध्यम से रंगदारी मांगने के साथ ही आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. इसका जबाव देते हुए कहा गया कि सरकार प्रतिबद्ध है. जल्द से जल्द जेल से हो रहे अपराध पर नियंत्रण के लिये जल्द ही उन्नत तकनीक से लैस 4G या 5G फोन नेटवर्क जैमर लगाया जाएगा.
पत्थलगड़ी से जुड़े मामलों में दर्ज प्राथमिकी का जल्द किया जाएगा निष्पादन : मंत्री आलमगीर आलम
अनुसूचित प्रश्न के दौरान विनोद सिंह ने पत्थलगड़ी से जुड़े मामलों में दर्ज प्राथमिकी की वापसी से संबंधित मुद्दा उठाया था. उन्होंने सवाल में कहा था कि गठित जिला समितियों ने पत्थलगड़ी से जुड़े दर्ज मामलों में से कई के वापस लेने की अनुशंसा नहीं की है. जिन मामलों को वापस लेने की अनुशंसा की जा चुकी है. अभी तक वह भी वापस नहीं हुए हैं. इस पर सरकार की तरफ से जबाव देते हुए मंत्री आलमगीर आलम ने कहा है कि सरकार पूरी प्रक्रिया को देखते हुए बहुत जल्द निष्पादन कर देगी. बता दें कि 22 जनवरी 2020 को पत्रांक 101/ 2020- 501 के माध्यम से सभी उपायुक्तों को पत्थलगड़ी से जुड़े मामलों को वापस लेने का निर्देश दिया गया था.
भाजपा विधायकों का हंगामा जारी
इधर, सदन में भाजपा विधायकों का हंगामा आज भी जारी रहा. बिजली बिल के मनमाना वसूली को मुद्दा बनाते हुए भाजपा ने कार्यस्थगन की चर्चा की मांग की. इस मांग को लेकर भाजपा विधायक वेल तक पहुंच गये. भाजपा विधायकों का आरोप है कि बिजली बिल के नाम पर बड़ा घोटाला हो रहा है. हालांकि, स्पीकर शून्यकाल के बाद कार्यस्थगन पढ़ने की बात कर रहे थे, लेकिन भाजपा विधायक मानने को तैयार नहीं थे.




