DhanbadJharkhand

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : यूक्रेन से वापस लौटी छात्रा को किया गया सम्मानित, ईसीआरकेयू में मनाया गया महिला दिवस

Dhanbad : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर धनबाद महानगर भाजपा महिला मोर्चा ने जिला अध्यक्ष रीता प्रसाद के नेतृत्व में यूक्रेन से वापस घर लौटी छात्रा सोमिया हेजेल को सम्मानित किया गया. सोमिया यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रही थी.

मौके पर धनबाद भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री बॉबी पांडे, जिला मंत्री गुड़िया देवी, जिला कार्यालय मंत्री शगुन बर्मा, समेत महिला मोर्चा की महिलाओं ने गुलदस्ता और भगवा ओढ़ाकर छात्रा सोमिया हेजेल को सम्मानित किया.

ईसीआरकेयू महिला संगठन ने धूमधाम से मनाया महिला दिवस

Dhanbad : मंगलवार को महिला दिवस पर ईसीआरकेयू के महिला संगठन धनबाद द्वारा कैरिज एंड वैगन ट्रेनिंग स्कूल में महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में जोनल महिला सचिव मीना कुंडू उपस्थित रहीं.

मौके पर मीना कुंडू बताया कि महिला दिवस क्यों मनाया जाता है. उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकारों के लिए, समय निर्धारण के लिए, हक की लड़ाई के लिए, आंदोलन चलाई गई. कितने संघर्ष करने के बाद हमें महिला दिवस को मान्यता मिली है.

साल 1911 में 19 मार्च को पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. साल 1921 में इस तारीख को बदलकर 8 मार्च कर दिया गया, तब से लेकर आज तक पूरे विश्व में 8 मार्च को ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है.

कार्यक्रम में मंजू देवी, विवा, अदिति, नीतू ,गायत्री, सपना, गीता लाल, लक्ष्मी देवी, उमा, कोहली, सुमित्रा, सुभद्रा, जरमीना ,लता, मालती, बालिका ,सुजाता, वीना, नीतू, बिंदु, बालिका, बिजली, स्वीटी , अदिति, श्रेया, हेमंती, मरांडी, कुंती, बरसा, रीना ,नीति, आदि महिलाओं ने हिस्सा लिया.

इसे भी पढ़ें : Actor पंकज त्रिपाठी ने पूरा किया वादा, किसानों के लिए एक अनोखे प्रोडक्ट में क‍िया निवेश, जरूर जानना चाहेंगे आप

Related Articles

Back to top button