NationalTOP SLIDER

International Day of Yoga 2023: यूएन मुख्यालय में पीएम मोदी के साथ 135 देशों के नागरिकों ने किया योग, गिनिज बुक में दर्ज हुआ रिकॉर्ड

9th International Yoga Day 2023: 21 जून, 2023 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग सत्र का नेतृत्व किया. इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ 135 देशों के नागरिकों ने एक साथ योगाभ्यास किया. इसके साथ ही यूएन मुख्यालय में इस योग सत्र का वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया. गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के आफिशियल ने पीएम मोदी की मौजूदगी में यूएन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि रूचिका कंबोज को सर्टिफिकेट प्रदान किया.

योगाभ्यास से पहले पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि ”योग कॉपीराइट, पेटेंट और रॉयल्टी मुक्त है.” उधर प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने पीएम मोदी के हवाले से ट्वीट किया, जिसमें लिखा, ”मुझे याद है, 9 साल पहले संयुक्त राष्ट्र में यहीं पर मुझे 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव करने का सम्मान मिला.”

बता दें कि अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के उत्तरी लॉन में योग दिवस का कार्यक्रम रखा गया. योग दिवस के माध्यम से एकता और शांति के संदेश को आगे बढ़ाने के लिए इस वर्ष इसकी थीम ‘वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग’ रखी गई. योग दिवस पूरी दुनिया में उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है.

Related Articles

Back to top button