JharkhandLead NewsRanchiSports

इंटरनेशनल एथलेटिक्स कोच बिनोद सिंह बने साई रांची के प्रभारी

Ranchi: बिरसा मुंडा स्टेडियम मोरहाबादी रांची में अवस्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई-एसटीसी) रांची केन्द्र का प्रभार अब बिनोद सिंह को दिया गया है. वे इंटरनेशनल एथलेटिक्स कोच रहे हैं. उनसे पहले अब तक साइ सेंटर के प्रभारी का जिम्मा एस के मोहंती के पास था. मोहंती का तबादला साई,कोलकाता में कर दिया गया है.

साई सेंटर में ही सेवा दे रहे थे बिनोद

बिनोद सिंह साई, रांची सेंटर में ही 2008 से एथलेटिक्स कोच के तौर पर कार्यरत थे. ट्रेनिंग पीरियड के दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय एथलीट तैयार किये हैं. इनमें प्रियंका करेकेट्टा, सपना, रामदेव तिग्गा, अंकित कुमार यादव, सूरज कुमार, विमल लकड़ा और अन्य शामिल हैं. अब साई सेंटर के प्रबंधन का जिम्मा उन्हें संभालने को मिला है.

नयी जिम्मेदारी एक चुनौती

बिनोद सिंह ने न्यूजविंग से कहा कि उन्हें ट्रेनिंग के कामों में अधिक रूचि रही है. पर अब नयी जिम्मेदारी मिली है तो इसे भी निभायेंगे. साइ रांची के 120 बच्चों को बेहतर से बेहतर ट्रेनिंग मिले औऱ साई के कार्यों को आगे बढ़ाया जाये, इस पर जोर रहेगा.

एथलेटिक्स संघ ने दी बधाई

बिनोद सिंह को रांची साई सेंटर का प्रभारी नियुक्त किये जाने पर रांची डीपीआरओ डॉ प्रभात शंकर, रांची के डीएसओ (जिला खेल पदाधिकारी) उपवन बाड़ा औऱ झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष मधुकांत पाठक तथा अन्य खेल संगठनों ने बधाई दी है.

इनमें अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक सह झारखंड कुश्ती व हाकी संघ के अध्यक्ष भोलानाथ  सिंह, झारखंड वुशु संघ के महासचिव शिवेन्द्र दुबे, चंचल भट्टाचार्य, खेल विभाग के कोच अरविन्द कुमार, योगेश यादव, प्रभात रंजन तिवारी, रांची जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष मुनचुन राय, सचिव प्रभाकर वर्मा, अन्तर्राष्ट्रीय एथलीट सपना कुमारी, साई कोच सुनील कुमार, ओलम्पियन रीना कुमारी सहित विभिन्न खेल संघों के प्रतिनिधि भी शामिल हैं.

Related Articles

Back to top button