
Ranchi: राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र स्थित संग्रामपुर रिंग रोड में देर रात अज्ञात अपराधियों ने स्पेशल ब्रांच में तैनात दारोगा को गोली मारकर हत्या कर दी थी. अज्ञात अपराधियों ने मृतक दारोगा अनुपम कच्छप को सीने में तीन गोलियां मारी थी. इसके बाद घटनास्थल पर ही दारोगा की मौत हो गई थी. इस मामले में पुलिस ने शक के आधार पर तीन लोगों से पूछताछ कर रही है. हालांकि मृतक दारोगा के पास से सारा सामान बरामद कर लिया गया है. पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें- राजधानी में सब इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या
ड्यूटी समाप्त कर अपने दोस्तों के साथ दारोगा अनुपम कच्छप रिंग रोड अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए गए थे. पार्टी समाप्त करने के बाद उनके दोस्त कार से चले गए और वहीं दरोगा अनुपम कच्छप अपने बाइक से निकले थे. उनके दोस्त काफी देर हो जाने के बाद कॉल कर घर पहुंचने की जानकारी लेने का प्रयास किया, लेकिन बार-बार कॉल रिसीव नहीं करने के बाद दोस्त टेक्निकल सेल के सहारे लोकेशन खोज कर पहुंचे तो देखा कि वह रोड किनारे गिरा हुआ है.
जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था. इस मामले में रांची पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है. परिवार वाले भी रिम्स पहुंचे हैं. परिवार वालों से भी पुलिस ने पूछताछ की लेकिन किसी ने भी कुछ बताने से इनकार कर दिया. मामले की जानकारी मिलने के बाद भाजपा के नेता बाबूलाल मरांडी ने परिजनों से मिले और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आश्वासन दिया.




