Crime NewsLead News

तीन दिन से बंद था मकान, जब दरवाजा खोला गया तो मिली लाश

Ranchi : रांची के बुंडू के सुभाष चौक के सामने एक किराये के मकान से पुलिस ने मंगलवार देर रात एक शव बरामद किया. जानकारी के अनुसार दो-तीन दिन से किराये का मकान बंद था. इसी मकान में उमेश लाल रहते थे. ऐसे में जब मकान मालिक ने परिवारवालों को सूचना दी कि वह दरवाजा खोल नहीं रहा है. परिवारवाले सूचना पा कर पहुंचे. जब घर के दरवाजे को खोला गया तो मृतक के परिजनों ने देखा कि बेड के नीचे उमेश लाल का शव पड़ा था और पंखे से एक रस्सी झूल रही थी. ऐसे में यह स्पष्ट नहीं है कि यह हत्या है आत्महत्या.

घर में वह अकेला था और उसकी पत्नी अपने रिश्तेदार के पास आसनसोल गया हुई थी. घटना के बाद रिश्तेदारों ने सूचना दी तब उसकी पत्नी पूनम देवी पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पूरे मामले की जांच में जुटी है कि यह आत्महत्या है या हत्या. हालांकि पुलिस ने आत्महत्या संबंधी कोई लिखित नोट नहीं बरामद किया. उमेश लाल शराब का भी आदी था. पत्नी के अनुसार पति-पत्नी दोनों चार माह से अलग-अलग रह रहे थे.

Related Articles

Back to top button