
Ahmedabad : भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद में वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है. यह टीम इंडिया का 1000वां वनडे मैच है. मैच में भारतीय गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला. भारत की स्पिन जोड़ी ने मिलकर 7 विकेट निकाले. वेस्टइंडीज 176 रन बनाकर आउट हो गयी. वेस्टइंडीज की तरफ से सबसे ज्यादा रन हॉल्डर ने 56 रन बनाये. भारत की तरफ से चहल ने 4 और सुंदर ने 3 विकेल लिये. भारत को जीत के लिए 177 रन बनाने हैं.




