JharkhandLead NewsRanchi

घायल नदीम को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली मेदांता भेजा गया

Ranchi : विगत 10 जून को रांची में हुई हिंसा में घायल नदीम को बेहतर इलाज के एयर एंबुलेंस से दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल भेजा गया है. नदीम को मेडिकल बोर्ड ने मेदांता रेफर करने की अनुशंसा की. जिसके बाद नदीम को दिल्ली भेजा गया.

रिम्स में चल रहा था इलाज

मालूम हो कि नदीम का इलाज रिम्स, रांची में हो रहा था. रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ हिरेंद्र बिरुआ के अनुसार नदीम अंसारी का इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा था. क्रिटिकल केयर विभाग की देखरेख में इलाज किया जा रहा था. गोली निकाल देने के बाद भी नदीम की स्थिति गंभीर बनी हुई थी. मेडिकल बोर्ड की टीम में न्यूरो सर्जरी, न्यूरोलॉजी, क्रिटिकल केयर, जेनरल सर्जरी, मेडिसीन, ईएनटी और एनस्थीसिया विभाग के डॉक्टर शामिल थे.

इसे भी पढ़ें:बिहार पुलिस के प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षकों और अनुदेशकों की तैनाती के पुराने फैसलों को डीजीपी ने किया निरस्त

Related Articles

Back to top button