
NW Desk: महंगे पेट्रोल और डीजल की मार के बाद आपके लिए रसोई गैस खरीदना भी महंगा हो गया है. यानी जुलाई महीने की शुरुआत ही महंगाई के झटके के साथ हुई है, जिससे आपके किचन का बजट गड़बड़ा सकता है. दरअसल, एक जुलाई से देश भर में सिलेंडर बढ़े हुए दाम पर मिलने लगे. सब्सिडी-गैर सब्सिडी वाले सिलेंडर के दामों में भी बढ़ोतरी की गई है. इसके अलावा 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें भी बढ़ाई गई हैं.
इसे भी पढ़ेंः जून में जीएसटी से आये 95,610 करोड़ रुपये : वित्त सचिव
इंडियन ऑयल कंपनी के मुताबिक, दिल्ली में एक 14.2 किलो का सब्सिडी सिलेंडर खरीदना 2.45 रुपये महंगा होगा. अब यह यहां 496 रुपये प्रति सिलेंडर मिलेगा. वहीं, मुंबई में सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 2.79 रुपये बढ़कर 491.31 हो गई है. जबकि कोलकाता में यह 2.83 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 496.65 पर पहुंच गया है. इधर चेन्नई में 2.83 रुपये की बढ़त के साथ यह 481.84 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है. वहीं, बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की बात करें तो 14.2 किलो के सिलेंडर की कीमत में 55 रुपये से लेकर 58 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




