Business

जून में जीएसटी से आये 95,610 करोड़ रुपये : वित्त सचिव

NewDelhi  :   माल एवं सेवाकर (जीएसटी) के तहत जून में राजस्व प्राप्ति इससे पिछले महीने के मुकाबले करीब 1,600 रुपये बढ़कर 95,610 करोड़ रुपये पर पहुंच गयी. इससे पिछले माह मई में जीएसटी राजस्व संग्रहण 94,016 करोड़ रुपये रहा था.  वित्त सचिव हसमुख अधिया ने  रविवार  को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इससे पहले अप्रैल 2018 में जीएसटी राजस्व प्राप्ति एक लाख करोड़ रुपये की सीमा को पार करते हुए 1.03 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गयी थी. अधिया ने यहां जीएसटी प्रणाली लागू होने के एक साल के अवसर पर आयोजित जीएसटी दिवस  समारोह में कहा ,  अभी नियमित रूप से हर महीने एक लाख करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति के मुकाम पर हम नहीं पहुंचे हैं. लेकिन हमें उम्मीद हैं कि यह एक लाख करोड़ रुपये प्रति माह के स्तर तक पहुंच जायेगा. अधिया ने इस अवसर पर कहा कि पिछले वित्त वर्ष में हर महीने जीएसटी औसत संग्रहण 89,885 करोड़ रुपये रहा.

 इसे भी पढ़ें- PAN-आधार को नहीं किया है लिंक तो कोई बात नहीं, अब मार्च 2019 तक मोहलत

कारोबार में नकली बिलों का काम बंद हो जाये तो जीएसटी संग्रह और बेहतर होगा

उन्होंने कहा कि यदि कारोबार में नकली बिलों का काम बंद हो जाये तो जीएसटी संग्रह और बेहतर होगा. वित्त सचिव ने इस अवसर पर जीएसटी को वास्तविकता में बदलने के लिये काम करने वाले वित्त मंत्रालय और राज्यों के वित्त विभाग के अधिकारियों की सराहना की. उन्होंने कहा , जीएसटी को अमल में लाने के लिए  अधिकारियों ने दिन – रात काम करके कमाल कर दिया. जीएसटी परिषद की 27 बैठकें हुई तो उसके पीछे अधिकारियों की कठिन मेहनत भी रही. उन्होंने जीएसटी लागू करने में राज्यों , कारोबारियों , वाणिज्य एवं उद्योग मंडलों के प्रयासों की भी सराहना की. बता दें  कि  देश में जीएसटी प्रणाली एक जुलाई 2017 को लागू की गयी थी.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button