
New Delhi : पेट्रोल-डीजल पर पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे लोगों को अब सरकार की ओऱ से एक और बड़ा झटका लगा है. एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में भी इजाफा हो गया है. सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस पर 25.50 रुपये का इजाफा कर दिया है. रांची में 14.2 किलो का सिलिंडर अब 892 रुपये में मिलेगा. अमूल दूध की कीमत भी बढ़ाई गयी है दूध 2 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है.
वहीं सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम भी बढ़ाये हैं. पेट्रोल के दाम में भी वृद्धि हुई है. रांची में पेट्रोल 94.35 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं डीजल का दाम 94.12 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
इसे भी पढ़ें :चुनाव आयोग का एलान, बिहार में अक्टूबर तक करा लिया जायेगा पंचायत चुनाव
कॉमर्शियल सिलेंडर के भी दाम बढ़े
वहीं कॉमर्शियल सिलेंडर के कीमतों में 84 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. आज जारी कीमतों के अनुसार रसोई गैस की कीमतें 25.5 रुपये बढ़ गई हैं. नई दरें आज यानि 1 जुलाई से लागू होंगी. देश की सबसे बड़ी एलपीजी कंपनी इंडेन की वेबसाइट पर जारी कीमतों के अनुसार 1 जुलाई को दिल्ली में 14.2 किलो के घरेलू रसोई गैस की कीमत बढ़कर 834.5 रुपये हो गई हैं. जबकि 1 जून को कीमत 809.00 रुपये तय की गई थीं. वहीं कमर्शियल गैस की कीमतों में 76 रुपये का इजाफा हुआ है.
दिल्ली में 19 किलो के सिलेंडर के दाम 1550 रुपये हो गए हैं. जबकि 1 जून से 19 KG वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम 1473.50 रुपये प्रति सिलेंडर था. इससे पहले अप्रैल में 14.2 किलो के सिलेंडर के रेट में परिवर्तन हुआ था. तब गैस कंपनियों ने 10 रुपये कीमत घटाई थी. वहीं गैस कंपनियों ने कमर्शियल यूज में आने वाले 19 किलोग्राम वाले गैस सिलिंडर की कीमत में 122 रुपये की भारी कटौती कर दी थी.
इसे भी पढ़ें :गिरिडीह के सलैयाटांड़ से हरकुंड होते हुए गुनियाथर तक बनेगी सड़क, नक्सलियों पर लगेगी लगाम
1 जुलाई को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत
दिल्ली में 834 रुपये – कोलकाता में 861 रुपये – मुंबई में 834.5 रुपये – चेन्नई में 850 रुपये 1 जुलाई को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत -दिल्ली में 1550 रुपये -कोलकाता में 1651.5 रुपये, -मुंबई में 1507 रुपये -चेन्नई में 1687.5 रुपये.
इसे भी पढ़ें : मुंगेर में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, ससुराल वाले फरार




