BiharLead News

PM मटेरियल पर बोले CM नीतीश- हमें माफ कीजिए, फंसाइये मत

Patna : जदयू में 5 प्रस्ताव पारित हुए जिसमें सबसे महत्वपूर्ण यह बात कही गयी है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पीएम पद के उम्मीदवार नहीं हैं, लेकिन उनके अंदर पीएम बनने के सारे गुण हैं. इस प्रस्ताव के बाद से ही बिहार में सियासत तेज हो गयी. विपक्ष ने भी जम कर निशाना साधा. एरियल सर्वे करने के बाद पटना पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम मटेरियल के सवाल पर कहा कि यह सब फालतू बातें हैं.

इस तरह की बातों को उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई कुछ भी बोल दे तो वह सही नहीं होता. वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस पर कहा कि हमें माफ कीजिए हमें मत फंसाइये.

इसे भी पढ़ें:बिहारः रेल पुल के पास पहुंचा बाढ़ का पानी, कई ट्रेनों के रूट में बदलाव, कई रद्द

वहीं जातीय जनगणना के सवाल पर कहा कि जातीय जनगणना पर हम लोगों ने प्रधानमंत्री के समक्ष अपनी बातें रख दी हैं लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं आया है.

जिसका हम लोग इंतजार कर रहे हैं. अभी किसी प्रकार की कोई जातीय जनगणना नहीं हो रही है हम इंतजार करेंगे प्रधानमंत्री के जवाब का.

इसे भी पढ़ें: BIG NEWS : अमेरिकी मददगार को तालिबान ने दी मौत, US के हेलिकॉप्टर से लाश लटकाकर उड़ाया, देखें खौफनाक Video

Related Articles

Back to top button