
NewDelhi : एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने विराट की कप्तानी में अगले माह वेस्टइंडीज जाने वाली टीम की घोषणा कर दी है. विश्व कप के बाद टीम इंडिया अपनी पहली द्विपक्षीय सीरीज के लिए वेस्टइंडीज जा रही है, टीम पर नजर डालें तो धोनी और हार्दिक को आराम दिया गया है. टीम में कई खिलाड़ियों की वापसी हुई है. कुछ नये खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है. विंडीज दौरे पर एकदिवसीय मैचों में टीम की ओपनिंग की कमान रोहित शर्मा और शिखर धवन संभालेंगे. । रोहित-धवन वनडे और टी20 में पारी की शुरुआत करेंगे, तो राहुल नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आयेंगे.
इसे भी पढ़ें : आइसीसी ने क्रिकेट के दो नियमों में किये बड़े बदलाव, कप्तानों को सस्पेंशन से राहत
मंयक अग्रवाल का भी चयन टेस्ट टीम में
मंयक अग्रवाल का भी चयन टेस्ट टीम में हुआ है. टेस्ट में राहुल और मंयक पारी ओपन कर सकते हैं. मध्यक्रम के लिए वनडे में मनीष पांडे और श्रेयष अय्यर जैसे युवा चेहरों को मैका मिला है. वहीं टी20 में भी मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी इन्ही खिलाड़ियों के कन्धों पर होगी. जाधव भी टीम में शामिल हैं. टेस्ट में चेतेश्वर पुजारा, अंजिक्य रहाणे और हनुमा विहारी मध्यक्रम को कप्तान कोहली के साथ मिलकर मजबूती देंगे. विश्व कप में शानदार गेंदबाजी करने वाले जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को आराम दिया गया है. उनकी जगह युवा खलिल अहमद और भुवनेश्वर कुमार टी 20 में शामिल हुए हैं.
वनडे में शमी की वापसी
वनडे में शमी की वापसी हुई है. वे गेंदबाजी आक्रमण की कमान संभालेंगे. स्पिनर के रूप में कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल को मौका दिया गया है. टी20 में वाशिंगटन सुंदर, राहुल चाहर स्पिन की कमान संभालेंगे. टेस्ट सीरीज में इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव जैसे सभी अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं. स्पिन गेंदबाज आर अश्विन की टीम में वापसी हुई है. उनके साथ कुलदीप यादव टेस्ट टीम में शामिल हैं. ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और कुणाल पांड्या को टी20 में मौका मिला है. हार्दिक चोट की वजह से पूरे दौरे से बाहर हैं. विकेटकीपींग का जिम्मा वनडे में ऋषभ पंत के कंधों पर होगा. टेस्ट मैचों में रिद्धिमान साहा को मौका मिला है.
टी20 के लिए भारत की टीम
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, क्रुणाल पंड्या, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, राहुल चाहर, भुवनेश्वर कुमार , खलील अहमद, दीपक चाहर, नवदीप सैनी.
वनडे के लिए भारत की टीम
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, केदार जाधव, मोहम्मद शमी , भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, नवदीप सैनी
टेस्ट के लिए भारत की टीम
विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे,मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत , रिद्धिमान साहा ,आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव
इसे भी पढ़ें : महेंद्र सिंह धोनी वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं जायेंगे, दो माह सैनिकों के साथ बितायेंगे




