Corona_UpdatesNational

भारतीय वायुसेना जर्मनी से 4 क्रायोजेनिक ऑक्सीजन कंटेनर लेकर आयी

New Delhi : भारतीय वायुसेना का एक मालवाहक विमान सोमवार को जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से चार खाली क्रायोजेनिक ऑक्सीजन कंटेनर लेकर आया. एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी. इसमें कहा गया कि सी-17 विमान राष्ट्रीय राजधानी के निकट हिंडन वायुसैनिक अड्डे पर उतरा.

भारतीय वायुसेना के बयान के मुताबिक विमान ने चार खाली क्रायोजेनिक ऑक्सीजन कंटेनर लेकर फ्रैंकफर्ट के हान हवाई अड्डे से 3 मई को हिंडन पर उतरने के लिए उड़ान भरी थी.

इसे भी पढ़ें :Ranchi News : सदर अस्पताल में सुविधाओं की कमी पर हाईकोर्ट नाराज, कहा 5 May तक सभी सुविधाएं दें

भारत कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर से जूझ रहा है और कई राज्यों में अस्पताल दवाओं, ऑक्सीजन और बिस्तरों की भीषण कमी का सामना कर रहे हैं.

भारत में सोमवार को संक्रमण के 3,68,147 नये मामले सामने आये. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,99,25,604 हो गयी है.

इसे भी पढ़ें :Health Helpline : कोई परेशानी हो तो स्पेशलिस्ट डॉक्टर है न, सुबह 10 से रात 8 बजे तक देंगे सलाह

Related Articles

Back to top button