Uncategorized

सूरत: बुद्धू थे वीर सावरकर, घमंडी हैं जेटली- स्वामी

Surat: अपने विवादित बोल के कारण बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी फिर सुर्खियों में हैं. शनिवार को सूरत में एक कार्यक्रम में सुब्रमण्यम स्वामी ने अपने बड़बोलेपन का परिचय देते हुए देश के वित्त मंत्री अरुण जेटली को घमंडी करारा दिया. इतना ही नहीं देश के स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर को बुद्ध बोलने से भी वो नहीं हिचके. सूरत के वीर नरमद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय में  आयोजित एक समारोह में शामिल हुए स्वामी ने कहा कि वो वीर सावरकर के लिए आयोजित किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं होते, क्योंकि वो बुद्धू थे. और सावरकर की नासमझी का सबसे ज्यादा फायदा जवाहरलाल नेहरू को हुआ, जो एक एंटी हिन्दू नेता थे.

इसे भी पढ़ें: सार्जेंट मेजर व रीडर पर यौन शोषण का आरोप लगाने के बाद जामताड़ा के पुलिस अफसरों ने महिला सिपाही को चोरी के केस में फंसा कर सस्पेंड किया !

बड़बोले स्वामी का पीएम मोदी पर निशाना

वीएमएसजीयू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद ने अपनी ही सरकार पर तंज कसा. काला धन वापस लाने के प्रयासों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि काले धन वापसी के उपायों को उन्होंने कई बार प्रधानमंत्री से साझा किया. पीएम मोदी ने लिखकर देने को कहा वो भी किया. लेकिन वित्त मंत्रालय पहुंचते ही सारे कागजात रद्दी में डाल दिये गये. इसका कारण वित्त मंत्री अरुण जेटली का घमंडी होना है. स्वामी ने ये भी कहा कि उनके पास काला धन लाने का फार्मूला है. हालांकि सुब्रहमण्यम स्वामी ने जरुर कहा कि 2019 में जनता बीजेपी को फिर मौका देगी, लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि लोगों को जिल परिवर्तन की उम्मीद थी, वो मोदी सरकार लाने में असमर्थ रही.

इसे भी पढ़ें:जामताड़ा एसपी का रीडर महिला सिपाहियों से कहता था – खुद को मुझे सौंप दो, अच्छी पोस्टिंग करवा दूंगा 

सोनिया गांधी पर भी किया हमला

नेशनल हेराल्ड मामले पर सुब्रहमण्यम स्वामी ने सोनिया गांधी को भी घेरा. उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड केस में उन्हें दोषी ठहराया गया और वे जमानत पर बाहर हैं. आगे उन्होंने कहा कि मैं ये सुनिश्चित करूँगा कि सोनिया को फिर से जेल भेज भेजा जाए. स्वामी ने पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के भी जेल जाने का दावा किया.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button