
Palamu : अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पलामू जिले की छत्तरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने प्रतिबंधित इलाके बिहार ले जायी जा रही भारी मात्रा में देशी शराब जब्त की है. हालांकि तस्कर पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए हैं. मामला एनएच 98 पर छतरपुर थाना क्षेत्र के सरईडीह मोड़ के नजदीक का है. रात्रि में एक मारुति कार एसएक्स (जेएच 409आर 0187) में लदे 51 पेटी देशी शराब बरामद की गयी.
छतरपुर के थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र से कार में भरकर देशी शराब दो युवकों द्वारा बिहार ले जायी रही है. सूचना पर छत्तरपुर थाना प्रभारी गौतम कुमार के नेतृत्व में चेकिंग लगाया गया. तलाशी के दौरान कार को रोकने का प्रयास किया गया तो युवकों द्वारा कार की रफ्तार बढ़ा दी गयी. पुलिस ने जब पीछा किया तो कुछ दूर जाकर तस्कर कार छोड़कर फरार हो गए.
उसके बाद जांच की गयी तो पूरी कार शराब की पेटी से भरी पायी गयी. करीब 51 पेटी देशी शराब बरामद की गयी. थाना प्रभारी ने बताया कि शराब बिहार के औरंगाबाद की तरफ ले जायी जा रही थी. अभियान में थाना प्रभारी के अलावे छत्तरपुर थाना में तैनात एएसआई अशोक कुमार सिंह, मुंशी उपेन्द्र कुमार सहित सभी पुलिस जवान तैनात थे.
इसे भी पढ़ें : विन्ध्याचल में गंगा नदी में रांची के एक परिवार के 12 लोग डूबे, 6 को बचाया गया, 6 लापता




