Sports

विंडीज पर दबदबा कायम रखकर श्रृंखला जीतने उतरेगा भारत

Lucknow : टेस्ट और वनडे में अपना दबदबा कायम रखने के बाद अपने प्रतिद्वंद्वी को उसके प्रिय प्रारूप के पहले मैच में भी कड़ी शिकस्त देने वाली वाली भारतीय टीम मंगलवार को यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना विजय अभियान जारी रखकर श्रृंखला में अजेय बढ़त हासिल करने की कोशिश करेगी.

इसे भी पढ़ें: धनतेरस पर बाबूलाल मरांडी ने रघुवर सरकार पर फोड़ा 5000 करोड़ का बम

वेस्टइंडीज के लिये यह दौरा अब तक अच्छा नहीं

भारत का वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में चार मैचों में हार का क्रम रविवार को कोलकाता में टूट गया. वेस्टइंडीज के लिये यह दौरा अब तक अच्छा नहीं रहा है और ऐसे में दूसरे मैच में भी भारत जीत के प्रबल दावेदार के रूप में मैदान पर उतरेगा.
भारत ने रविवार की जीत से पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी जीत 23 मार्च 2014 को बांग्लादेश में विश्व टी20 के दौरान दर्ज की थी. ईडन गार्डन्स में पांच विकेट से जीत के बाद भारत ने मौजूदा विश्व चैंपियन के खिलाफ जीत-हार के अपने रिकार्ड को 5-3 कर दिया है.

ईडन गार्डन्स में भारत को लक्ष्य का पीछा करते हुए जूझना पड़ा लेकिन विराट कोहली की अनुपस्थिति में इस तरह की जीत मायने रखती है. यह पहला टी20 था जिसमें महेंद्र सिंह धोनी नहीं खेले क्योंकि उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है. वह विकेट के आगे भले ही कमाल नहीं दिखा पा रहे हों लेकिन विकेट के पीछे की चपलता और उनका क्रिकेटिया ज्ञान अब भी टीम के लिये काफी मायने रखता है.

 

Related Articles

Back to top button