
Dubai : भारत ने मंगलवार को स्वदेश में दक्षिण अफ्रीका का 3-0 से क्लीनस्वीप करके अधिकतम संभव अंक जुटाकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका के शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली.
भारत ने रांची में तीसरा और अंतिम टेस्ट मंगलवार सुबह पारी और 202 रन से जीता. भारत ने इस श्रृंखला से पूरे 120 अंक हासिल किये.
इसे भी पढ़ेंः इन पेचों को सुलझाकर ही झारखंड में बन सकता है महागठबंधन
तीन टेस्ट की श्रृंखला में प्रत्येक टेस्ट के दौरान 40 अंक दांव पर लगे होते हैं जबकि दो टेस्ट की श्रृंखला के दौरान प्रत्येक टेस्ट से 60 अंक तक हासिल किए जा सकते हैं. पांच टेस्ट की श्रृंखला में प्रत्येक टेस्ट में 24 जबकि चार टेस्ट की श्रृंखला में प्रत्येक टेस्ट में 30 अंक दांव पर होते हैं.
भारत ने वेस्टइंडीज में दो मैचों की श्रृंखला 2-0 से जीतकर भी 120 अंक जुटाए थे. टीम इंडिया अब तक दो श्रृंखला में अपने पांचों मैच जीतकर 240 अंक जुटाकर शीर्ष पर है.
भारत को 14 नवंबर से बांग्लादेश के खिलाफ शुरू हो रही दो टेस्ट की घरेलू श्रृंखला के दौरान अपनी स्थिति और मजबूत करने का मौका मिलेगा.
इसे भी पढ़ेंः #JSCA की घर वापसी, 14 साल के बाद जमशेदपुर में AGM, कीनन स्टेडियम के लौट सकते हैं पुराने दिन
श्रीलंका और न्यूजीलैंड ने दो टेस्ट की श्रृंखला 1-1 से ड्रा कराने के बाद 60-60 अंक हासिल किए हैं. इंग्लैंड और आट्रेलिया के बीच पांच मैच की श्रृंखला भी 2-2 से ड्रा रही थी जिससे दोनों टीमों के 56-56 अंक हैं.
लीग चरण के समाप्त होने के बाद दो शीर्ष टीमें ब्रिटेन में जून 2021 में फाइनल खेलेंगी जिसके विजेता को विश्व टेस्ट चैंपियन का खिताब मिलेगा.
इसे भी पढ़ेंः जनसंख्या नियंत्रण को लेकर असम सरकार का बड़ा फैसला, 2020 के बाद दो से अधिक बच्चों वाले आवेदक को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी




