Khas-KhabarNational

यूपीः पीलीभीत में पिकअप वैन और बस में टक्कर, सात लोगों की मौत-32 जख्मी

Pilibhit (UP) : उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में शनिवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गयी है. वहीं 32 यात्री जख्मी बताये जा रहे हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, एक पिकअप वैन ने चलती बस में टक्कर मार दी, जिससे बस पलट गयी. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे में मरनेवालों की संख्या में इजाफा होने की आशंका है.

इसे भी पढ़ेंः जीएसटी क्षतिपूर्ति के लिए करोड़ों का कर्ज लेने के केंद्र के सुझाव को हेमंत ने किया खारिज

नींद की झपकी ने ली जान

मिली जानकारी के मुताबिक, नेशनल हाईवे-30 पर शनिवार सुबह 3 से 4 के बीच ये हादसा हुआ. जहां हाईवे पर आ रही पिकअप वैन के ड्राइवर को नींद की झपकी की आ गयी औऱ उसने विपरीत दिशा से आ रही चलती बस में टक्कर मार दी. टक्कर के बाद बस का संतुलन बिगड़ गया और वो पलट गयी.

इस घटना में बस में सवार छह लोगों और पिकअप वैन पर सवार एक शख्स की मौत हो गयी है. वहीं 32 लोग घायल हैं. जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इसे भी पढ़ेंः लिंगानुपात में पिछड़ा पलामू, 1000 पर 929 लड़कियां

Related Articles

Back to top button