Khas-KhabarNational

भारत बना अंतरिक्ष महाशक्ति वाला चौथा देश, पीएम मोदी ने राष्ट्र को किया संबोधित

New Delhi: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देश को संबोधित किया. राष्ट्र के नाम अपने संदेश में उन्होंने बताया कि भारत ने आज अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक अभूतपूर्व सिद्धि हासिल की है.

इसे भी पढ़ेंःIAS सुधीर त्रिपाठी हो सकते हैं जेपीएससी के नए चेयरमैन, डीके तिवारी सीएस रेस में सबसे आगे, नोटिफिकेशन जल्द!

भारत बना ‘स्पेस पावर’

भारत ने आज अपना नाम ‘स्पेस पावर’ के रूप में दर्ज करा दिया है. अब तक रूस, अमेरिका और चीन को ये दर्जा प्राप्त था, अब भारत को भी यह उपलब्धि हासिल की है. मिशन शक्ति ऑपरेशन सफल.


इसके तहत एक लाइव सैटेलाइट को मार गिराया गया. अंतरिक्ष में लो अर्थ ऑर्बिट में एक लो सेटेलाइट को भारत ने मार गिराया है. हमारे वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में तीन सौ किलोमीटर एलओ सैटेलाइट को मार गिराया.

पीएम ने बताया कि बिना अंतरराष्ट्रीय नियम तोड़े हुए भारत ने ये परीक्षण किया है. और भारत की ये नई शक्ति किसी देश के विरुद्ध नहीं है. हमारा लक्ष्य खुशहाल भारत के निर्माण का है.

इसे भी पढ़ेंःअर्जुन मुंडा के लिए कटीली है खूंटी की राह, कई चुनौतियों से होना होगा दो-चार

देश संबोधन को लेकर लगे कई कयास

इधर आम चुनाव की सरगर्मी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन को लेकर कई तरह के कयास लगाये जा रहे थे. दरअसल पीएम मोदी ने ट्वीट कर ये जानकारी दी कि वे आज सवेरे लगभग 11.45-12.00 बजे एक महत्वपूर्ण संदेश लेकर लोगों के बीच आएंगे. हालांकि 12.20 तक उनका संबोधन नहीं हो सका है.


पीएम मोदी के इस ट्वीट के बाद तमाम तरह की अटकलें लगाने लगी. कयास लगने लगे हैं कि पीएम मोदी राष्ट्रीय सुरक्षा, इकोनॉमी या किसी अन्य बड़े मुद्दे पर बड़ा ऐलान कर सकते हैं.

क्योंकि बुधवार की सुबह पीएम मोदी ने कैबिनेट बैठक के बाद सीसीएस की बैठक भी की थी. अनुमान ये भी लगाया जा रहा था कि पीएम देशवासियों से वोट की अपील कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ेंःझारखंड में महागठबंधन टूटा, सुभाष यादव को राजद ने चतरा से बनाया उम्मीदवार

Related Articles

Back to top button