
Giridih: आस्था और श्रद्धा के महापर्व छठ पूजा के विधान लोग नेम निष्ठा के साथ करते है. तो दूसरी तरफ अस्लीलता की चाहत रखने वालो ने इस महापर्व को भी नही छोड़ा. बात हो रही है गिरिडीह के जमुआ के रेम्बा गांव में महापर्व छठ के मौके पर भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रम का. वैसे गांव में इसके आयोजन का स्वरूप भी कुछ ऐसे ही दिया गया था. जहां बड़ी संख्या में बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भजन सुनने और सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के लिए जुटे थे. इतना ही नहीं कार्यक्रम शुरू होते ही भजन कलाकारों ने कुछ देर के लिए भजन भी पेश किया इसके कुछ देर बाद ही अश्लीलता फूहड़ता की सीमाएं तो टूटी ही, आयोजनकर्ता को इतना भी ध्यान नहीं रहा की पूरे देश में महापर्व छठ मनाया जा रहा है. आयोजन समिति द्वारा कोलकाता से मंगाई गई बार बालाओं ने ठुमके लगाए.
मामले की जानकारी जमुआ थाना पुलिस को होने के बाद भी जमुआ थाना पुलिस ने आयोजन समिति के खिलाफ कोई कार्रवाई नही की. रेमबा में महापर्व छठ के मौके पर आयोजित भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन होने की जानकारी जमुआ थाना पुलिस को दी गई थी. इसी का फायदा उठाकर आयोजन समिति ने कोलकाता से बार बालाओं को बुलाया. और खुले मंच पर उनके ठुमके लगाए. इस दौरान काफी संख्या में स्थानीय युवक भी बार बालाओं के साथ ठुमके लगाते दिखे, और उन पर पैसे उड़ाते नजर आ रहे थे. बार बालाओं के साथ ठुमके लगाने वाले युवकों और आयोजन समिति के सदस्यो को भी एहसाह नही हुआ की वो किस पर्व ऐसे आयोजन कर रहे हैं. एक तरीके से छठ पर्व पर गलत परंपरा की शुरूआत है.
इसे भी पढ़ें: रेलवे स्टेशनों पर संताली भाषा में अनाउंसमेंट कराने की मांग




