Uncategorized

बोकारो से प्रेमी संग फरार नाबालिग युवती डुमरी में मिली

गिरिडीह : बीटीपीएस थर्मल बोकारो से अपने प्रेमी के साथ फरार हुई युवती और उसके प्रेमी को निमियांघाट पुलिस, बीटीपीएस पुलिस, एंव डुमरी पुलिस की संयुक्त प्रयास से ईसरी बाजार तुरी टोला स्थित एनएच2 बायपास के समीप गिरफ्तार किया गया।

बताया जाता है कि बीटीपीएस निवासी महेन्द्र सिंह की 15 वर्षिय पुत्री प्रीत कौर अपने प्रेमी 23 वर्षीय राजा आलम (पिता मकसूद आलम) के साथ 26 जनवरी की शाम से घर से फरार हो गई थी। इस घटना के दूसरे दिन विभिन्न सामाजिक संगठनो ने बीटीपीएस बाजार बंद का आह्वान किया था।

फरार युवती व युवक की गिरफतारी के लिए पुलिस पर लगातार दबाव भी बनाया जा रहा था। जिसके फलस्वरूप गुरुवार को पुलिस ने आरोपी युवक के मोबाइल ट्रेस पर काम करते हुए निमियाघाट थाना प्रभारी रूकसार अहमद के नेतृत्व मे अभियान चलाकर दोनों प्रेमी युगल को ईसरी बाजार स्थित हजारीलाल जैन के बंद पडे कारखाना से गिरफ्तार कर लिया। बीटीपीएस पुलिस प्रेमी युगल को अपने साथ बोकारो ले गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button