
Kanpur: उतरप्रदेश में फिर मॉब लिंचिंग, गुरुवार 23 अगस्त की रात मोबाइल चोरी के शक में दबंग वेंडरों ने युवक को जमकर पीट दिया. मामला कानपुर के रावतपुर रेलवे स्टेशन का है. बताया जाता है कि रेलवे स्टेशन पर किसी वेंडर का मोबाइल चोरी हो गया था. चोरी का आरोप लगाता हुए दबंग वेंडरों ने एक युवक की पिटाई कर दी. हालांकि जब पीड़ित युवक की तलाशी ली गई तो युवक के पास से कुछ भी बरामद नहीं हुआ. हैरान करने वाली बात यह है कि पुरे घटनाक्रम के दौरान युवक लगातार वहां मौजुद लोगों को मदद के लिए पुकारता रहा लेकिन पीड़ित युवक की मदद के लिए ना तो कोई राहगीर आया और ना ही वहां मौजुद रेलवे पुलिस का कोई जवान.
इसे भी पढ़ें- PMCH के 400 कर्मचारी गये हड़ताल पर, मरीज पलायन को मजबूर
युवक को पिटते देख रही थी पुलिस
वहां मौजुद लोगों के अनुसार जब दबंग वेंडर को युवक को बेरहमी से पीट रहे थे तब युवक की चीखें सुनकर आसपास लोग खड़े हो गए थे. लेकिन पीड़ित युवक को दबंगो से बचाने के लिए कोई सामने नहीं आया. कहा जाता है कि पुलिस का एक सिपाही करीब आता है तब युवक उससे मदद की गुहार लगाता है. लेकिन सिपाही चुपचाप खड़े होकर युवक की पिटाई देखता रहता है. कुछ देर मारने के बाद दबंगो ने युवक को स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में लाद लिया.
इसे भी पढ़ेंः न्यूजविंग इंपैक्टः महिला अफसर को परेशान करने का मामला, हजारीबाग DC से मांगी गई जानकारी
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो
युवक लगातार पुलिस से कह रहा था कि सारे लोग मिलकर उसे मार देंगे. युवक बार बार यह भी कह रहा था कि उसके घर वालों को कोई सुचित कर दे कि ये लोग उसे ले जा रहे हैं. लेकिन युवक की मदद के लिए न तो ट्रेन में और न ही प्लेटफॉर्म पर मौजुद कोई भी शख्स आगे आया. फिलहाल युवक का नाम पता नहीं चल सका है. लेकिन सोशल मीडिया पर उस घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो रहा है.





