DhanbadJharkhandlok sabha election 2019

पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी ही सर्वोपरिः ददई दुबे

Dhanbad:  धनबाद टिकट नहीं मिलने से आहत कांग्रेस नेता चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे ने कहा पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी ही सर्वपरि होते है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार और प्रभारी आरपीएन सिंह ने पार्टी के केंद्रीय कमिटी (सीसी) में कीर्ति झा आजाद का नाम प्रस्तावित किया.

इसे भी पढ़ेंः राहुल ने फि‍र कहा, चौकीदार चोर है और 100 फीसदी चोर है…

मेरा नाम काट दिया गया. मैं चुनाव नहीं लड़ूं यह आलाकमान की ही मर्जी थी. शनिवार को हाउसिंग कॉलोनी में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए यह बात चंद्रशेखर दुबे ने कही.

श्री दुबे ने कीर्ति झा आजाद के समर्थन में चुनाव प्रचार के बारे में कहा कि इस पर आखिरी फैसला आलाकमान को लेना है. अगर आलाकमान राहुल गांधी, सोनिया गांधी का निर्देश मिलता है तो वे चुनाव प्रचार करेंगे.

इसे भी पढ़ेंः चतरा संसदीय सीटः गठन के 60 साल बीते, नहीं बना आजतक कोई स्थानीय सांसद

जनता के सपनों को पूरा नहीं कर सके

कीर्ति झा आजाद का विरोध करने वाले पार्टी कार्यकर्ता के विरुद्ध जिला अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा कार्रवाई किये जाने के सवाल पर कहा, यह समय कार्यकर्ता को पार्टी से बाहर करने का समय नहीं है.

बल्कि उनकी नाराजगी को दूर करने का प्रयास होना चाहिए. इस तरह की कार्रवाई से पार्टी को ही नुकसान होगा. वैसे भी किसी कार्यकर्ता को हटाने का अधिकार केवल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को ही है.

उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में धनबाद की जनता ने एक लाख चौबीस हजार छह सौ तीस वोट से जिताया था. इस बार चुनाव नहीं लड़ सका. जनता के अधूरे सपने को पूरा नहीं कर पाया. इसके लिए क्षमा प्रार्थी हूं. इस मौके पर रवि चौबे, एनजी अरुण, सुरेंद्र पांडे, इंद्र कुमार दुबे आदि मौजूद थे.

इसे भी पढ़ेंः चुनाव के दौरान पार्टियों की हर गतिविधि पर होगी प्रशासन की कड़ी नजरः राजीव कुमार

Related Articles

Back to top button