
Ranchi: भवन प्लान सुधार के नाम पर आर्किटेक्ट के पास अब अगर अधिक समय तक नक्शा पड़ा रहा तो उसे पेंडिंग लिस्ट में डाल दिया जायेगा. नगर विकास विभाग ने सभी नगर निकायों को इस संबध में दिशा-निर्देश दिया है. दरअसल विभाग को कई माध्यमों से यह शिकायत मिल रही थी कि बिल्डिंग प्लान अप्रूवल में आर्किटेक्ट अनावश्यक विलंब करते हैं. इस वजह से नागरिकों, बिल्डरों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है.
नगर विकास विभाग ने इसी आलोक में निर्देश देते हुए कहा है कि अब यदि नक्शा आर्किटेक्ट के पास सुधार के लिए पेंडिंग रहता है तो उससे सीधे पेंडिंग लिस्ट में डाल दिया जाए ताकि भवन प्लान की मंजूरी में बिना वजह की अधिक देरी न हो.
इसे भी पढ़ें :NIA कोर्ट में पेशी के बाद नासीर और इमरान 8 दिन के रिमांड पर
विभाग ने सारे पेंडिंग नक्शों की भी समीक्षा लगातार करने का निर्देश सभी नगर निकाय को दिया है. नगर विकास विभाग ने इसके अलावा सभी नगर निकायों को कहा है कि स्वावलंबी होने के लिए जरूरी कदम उठाए. यह प्रयास करने का निर्देश दिया है कि अधिक से अधिक राजस्व की वसूली हो.
नगर विकास विभाग ने मुख्यमंत्री श्रमिक योजना का प्रचार प्रसार करने और जिन मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है उन्हें शहरों में तत्काल काम उपलब्ध कराने का भी निर्देश सभी नगर निकाय को दिया है.
इसे भी पढ़ें :रिम्स में अब 4डी इको कार्डियोग्राफी की फैसिलिटी 24 घंटे, 12 जुलाई से सभी तरह की सर्जरी भी होगी




