
chaibasa : लायंस क्लब चाईबासा लावण्या द्वारा रंगरीति-फैशन आफ स्टाइल प्रदर्शनी सह होली मिलन समारोह का आयोजन रविवार को रविन्द्र भवन में किया गया. समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर विधायक दीपक बिरुवा ने किया. विधायक ने महिलाओं द्वारा संचालित इस कार्यक्रम की सराहना की. कहा कि समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं की अहम भूमिका है.
समारोह में बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया. वहीं श्रृंगार, वस्त्र समेत लाइफ स्टाइल संबंधित स्टाल लगाए गए. कार्यक्रम में समाजसेवी नीतिन प्रकाश, सुशील मोदी आदि मौजूद थे. समारोह को सफल बनाने में अध्यक्ष शालिनी सर्राफ, सचिव श्वेता प्रकाश, कोषाध्यक्ष पिंकी अग्रवाल, नम्रता प्रकाश, पिंकी भालोटिया, खुशी मोदी आदि की अहम भूमिका रही.
ये भी पढ़ें Jamshedpur: डेफोडिल्स उच्च विद्यालय बारीडीह में 10वीं के छात्रों की दी गई विदाई




