JharkhandLead NewsRanchi

ईडी कार्यालय में अवैध खनन मामले में डीएमओ, डीटीओ, बिल्डर सहित एक दर्जन से लोगों से पूछताछ जारी

Ranchi: अवैध खनन मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच में जुटी ईडी की टीम डीएमओ, डीटीओ, बिल्डर, कारोबारी सहित एक दर्जन लोगों से आज पूछताछ कर रही है. अबतक के कार्रवाई में ईडी को काफी साक्ष्य मिले हैं जिसके आधार पर ईडी लगातार इनलोगों से पूछताछ कर रही है. ईडी कार्यालय में चाईबासा डीएमओ निशांत अभिषेक, सरायकेला खरसावां डीएमओ सन्नी कुमार, चतरा डीएमओ गोपाल खूंटी के डीएमओ मो नदीम शमी, कारोबारी प्रेम प्रकाश, पलामू और पाकुड़ के डीटीओ बिल्डर सहित अन्य लोगो से पूछताछ की जा रही है. अवैध माइनिंग से होने वाली करोड़ों की कमाई का पर्दाफाश धीरे-धीरे ईडी की पूछताछ में हो रहा है.

इसे भी पढ़ें: झारखंड : 24 घंटे में कोरोना के 11 नए मरीज, राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 39

ईडी को अबतक की पूछताछ में कई अधिकारी और कारोबारी के खिलाफ साक्ष्य मिले हैं. ईडी कार्यालय पहुंचे अधिकारी फाइल लेकर पहुंचे थे. गुरुवार को भी चारों डीएमओ से पूछताछ की गयी थी. अवैध खनन के परिवहन मामले में डीटीओ को भी समन भेजा गया था. ईडी ने पूछताछ में पहुंचे डीटीओ से पूछा अवैध खनिज के परिवहन पर रोक लगाने के लिये आपके स्तर से क्या कार्रवाई की गयी. हालांकि डीटीओ ने इसका गोलमोल जबाब दिया.

परिजनों ने पूछताछ की तैयारी में ईडी

अबतक पूछताछ में कई लोगों के बारे में ईडी को बड़ी निवेश की जानकारी मिली है. मनी लॉड्रिग की जांच कर रही ईडी की टीम कई अधिकारियों और कारोबारी के रिश्तेदारो से भी पूछताछ की तैयारी में है. छानबीन में ईडी को पता चला है कि पूछताछ में आये लोगों के रिश्तेदार की आय में भी अचानक वृद्धि हुयी है. वैसे रिश्तेदारों से भी ईडी की टीम पूछताछ करने के लिए उनकी लिस्टिंग कर रही है. प्रेम प्रकाश, डीएमओ सहित अन्य लोगों के रिश्तेदार ईडी के रडार है.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद में नाबालिग के साथ रेप, वीडियो बना बार-बार की गई दरिंदगी, हुई प्रेग्नेंट

Related Articles

Back to top button