
Ranchi: झारखंड में कोरोना की रफ्तार थम गई थी. कुछ दिनों पहले राज्यभर में कोरोना संक्रमितों का संख्या 20 से नीचे आ गयी थी. लेकिन 24 घंटे में मिले 11 नए मरीजों ने एकबार फिर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है. नए मरीजों के मिलने के बाद झारखंड में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 39 हो गई है. वहीं रांची की बात करें तो 21 एक्टिव मरीज हो गए है. जबकि बोकारो में 2, देवघर में 3, धनबाद में 3, हजारीबाग में 2, जामताड़ा 5, पलामू में 2 और रामगढ़ में 1 एक्टिव मरीज है. इन सभी का इलाज कोविड प्रोटोकॉल के तहत किया जा रहा है.
टेस्टिंग की रफ्तार हुई धीमी
कोरोना जब अपने पिक पर था तो एक दिन में एक लाख तक सैंपल की टेस्टिंग की जा रही थी. वहीं जब मामलों में कमी आई तब भी 50 हजार सैंपल एक दिन में टेस्ट किए गए. लेकिन आज सैंपल टेस्टिंग 5 हजार के पास आ गई है. यहीं वजह है कि हर दिन मिलने वाले कोरोना के मामले कम हो गए है. अगर टेस्टिंग का आंकड़ा बढ़ता है तो निश्चित ही पॉजिटिव मामलों में बढ़ोतरी होगी. अबतक झारखंड में कोरोना के 435359 मामलों की पुष्टि हुई है. जबकि कोरोना से 430001 मरीजों की रिकवरी हुई है. वहीं कोरोना से अबतक 5319 की मौत दर्ज की गई है.
इसे भी पढ़ें: चक्रधरपुर: चोरों ने स्प्रे का छिड़काव कर घर से 4 मोबाइल समेत नगद रुपयों पर किया हाथ साफ




