1st Lead2nd LeadJharkhandLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

IAS राजीव अरूण एक्का प्रकरण में अब जांच आयोग ने 5 जुलाई तक नागरिकों से मांगा सबूत

Ranchi: आइएएस राजीव अरूण एक्का प्रकरण में एक सदस्यीय जांच आयोग ने अब 5 जुलाई तक लोगों से मदद मांगी है. इससे पहले 15 जून तक यह डेडलाइन तय था. पर आयोग ने पाया कि इस अवधि तक उसकी उम्मीदों के अनुसार पर्याप्त संख्या में लिखित प्रमाण के साथ लोगों ने संपर्क नहीं किया है. ऐसे में आयोग ने अवधि विस्तार करते हुए एक बार और अंतिम मौका देते हुए 5 जुलाई तक अवधि विस्तार किया है. कथित पावर ब्रोकर विशाल चौधरी के आवासीय कार्यालय में बैठकर राजीव अरुण एक्का द्वारा सरकारी फाइलों के निष्पादन से जुड़े वायरल वीडियो मामले से संबंधित किसी तरह का साक्ष्य अगर किसी के पास हो तो वह अपना लिखित पक्ष इस डेट तक कांके रोड स्थित एक्साइज भवन में स्थित आयोग के कार्यालय में दे सकता है.

इसे भी पढ़ें: IAS राजीव अरुण एक्का प्रकरण की जांच के लिए एक्शन में आयोग, 15 जून तक लोगों से मांगे सबूत

क्या है एक्का प्रकरण

गौरतलब है कि पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने पिछले दिनों प्रेस कॉन्फ्रेंस करते कहा था कि आइएएस राजीव अरुण एक्का दलाल विशाल चौधरी के निजी कार्यालय में बैठकर सरकारी फाइलों का निपटारा करते हैं. इसके जरिये कमीशनखोरी को अंजाम दिया जाता है. राज्य सरकार के इतने महत्वपूर्ण अधिकारी का इस तरह से महत्वपूर्ण दस्तावेजों, फाइलों का एक अनाधिकृत व्यक्ति के यहाँ निपटारा किया जाना आपत्तिजनक है. इसके बाद राजीव अरुण एक्का प्रकरण के मामले की जांच के लिए राज्य सरकार ने एक जांच आयोग (एक सदस्यीय) का गठन कर जस्टिस वीके गुप्ता (रिटायर, चीफ जस्टिस, झारखंड हाईकोर्ट) को जांच का जिम्मा सौंपा है. इसके बाद आयोग के स्तर से वायरल वीडियो प्रकरण के आधार पर लोगों से लिखित तौर पर 15 जून 2023 तक साक्ष्य मांगे. पर रिस्पांस ढंग से नहीं मिलने पर समय विस्तार किया है. जरूरी प्रमाण लिखित तौर पर देने के अलावा इसके साथ पर्सनल एफिडेविट, फोन नंबर, ई-मेल और अन्य जानकारियां भी देनी हैं. डाक द्वारा या हाथों हाथ इसे एक्साइज भवन, कांके रोड, रांची स्थित आयोग के पते पर जमा करना होगा. मामले की जांच के क्रम में आयोग की अगली बैठक 12 जुलाई 2023 को होगी.

इसे भी पढ़ें: IAS राजीव अरुण एक्का वीडियो प्रकरणः एकसदस्यीय जांच आयोग ने बाबूलाल मरांडी और सीएम के पूर्व प्रधान सचिव को भेजा नोटिस

Related Articles

Back to top button