Fashion/Film/T.VLead NewsNational

हिंदी मातृभाषा विवाद को लेकर Kiccha Sudeep पर भड़के Ajay Devgn, साउथ विलेन ने टेके घुटने, कहा- आगे नहीं बढ़ाना चाहता बात

Mumbai : साउथ इंडस्ट्री के हिट विलेन किच्चा सुदीप (Kiccha Sudeep) के एक वीडियो इंटरव्यू के बाद हिंदी भाषा को लेकर नया विवाद सामने आया है. इस वीडियो में उन्होंने हिंदी भाषा के लिए कहा था कि वह हमारी राष्ट्रीय भाषा नहीं है. अब किच्चा सुदीप के इस विवादित बयान ने काफी तूल पकड़ लिया है. एक्टर को मुहतोड़ जवाब देते हुए अजय देवगन ने इसपर रिएक्ट किया है.

अजय देवगन ने ट्वीट कर लिखा, “किच्चा सुदीप, मेरे भाई, आपके अनुसार अगर हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा नहीं है तो आप अपनी मातृभाषा की फिल्मों को हिंदी में डब करके क्यों रिलीज करते हैं? हिंदी हमारी मातृभाषा और राष्ट्रीय भाषा थी, है और हमेशा रहेगी. जन गण मन.”

इसे भी पढ़ें:राज्यपाल रमेश बैस ने दिल्ली में पीएम मोदी और अमित शाह से की मुलाकात, राज्य की मौजूदा स्थिति पर हुई चर्चा

किच्चा सुदीप ने कहा था कि पैन इंडिया फिल्में कन्नड़ में बन रही हैं, मैं इसपर एक छोटा सा करेक्शन करना चाहूंगा. हिंदी अब नेशनल लैंग्वेज नहीं रह गई है. आज बॉलीवुड में पैन इंडिया फिल्में की जा रही हैं. वह तेलुगू और तमिल फिल्मों का रीमेक बना रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी स्ट्रगल कर रहे हैं. आज हम वे फिल्में बना रहे हैं जो दुनियाभर देखी जा रही हैं.

अजय देवगन को जवाब देते हुए किच्चा ने भी ट्वीट किए और उन्हें सफाई दी. किच्चा ने लिखा, “सर, जिस कॉन्टेक्स्ट में मैंने वह बात कही, मुझे लगता है कि मेरी उस बात को बहुत अलग तरीके से लिया गया है.

इसे भी पढ़ें:पीएम की बैठक में पेट्रोल-डीजल रहा अहम मुद्दा, बूस्टर डोज को लेकर दबा दी गई राज्य की आवाज : बन्ना गुप्ता

शायद मैं अपनी बात को बेहतर ढंग से आपके सामने तभी रख सकूं, जब मैं आपसे मिलूंगा. मेरी बात को कहने का मतलब यह नहीं था कि मैं किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाऊं, उत्तेजित करूं या फिर किसी विवाद को बढ़ावा दूं. मैं ऐसा क्यों ही करूंगा सर.”

किच्चा ने एक दूसरे ट्वीट में लिखा कि मैं अपने देश की हर भाषा की इज्जत करता हूं. मैं इस टॉपिक को आगे नहीं बढ़ाना चाहता. चाहता हूं कि यह यहीं खत्म हो जाए. जैसा कि मैंने कहा कि मेरे कहने का मतलब वह नहीं था, जो समझा जा रहा है. आपको ढेर सारा प्यार और विशेज. उम्मीद करता हूं कि आपसे मैं जल्द ही मिलूं.

इसे भी पढ़ें:पलामू : प्रसव के बाद महिला की मौत को लेकर MR MCH में हंगामा, तीन डॉक्टर समेत 15 पर कार्रवाई

इसके बाद अजय देवगन ने रिप्लाई करते हुए कहा कि आप मेरे दोस्त हैं. गलतफहमी दूर करने के लिए धन्यवाद. मैंने हमेशा फिल्म उद्योग को एक के रूप में देखा है. हम सभी भाषाओं का सम्मान करते हैं और हम उम्मीद करते हैं कि हर कोई हमारी भाषा का भी सम्मान करेगा. शायद, ट्रांसलेशन में कुछ गलती हुई होगी.

Related Articles

Back to top button