JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

राज्यपाल रमेश बैस ने दिल्ली में पीएम मोदी और अमित शाह से की मुलाकात, राज्य की मौजूदा स्थिति पर हुई चर्चा

Ranchi: झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस दिल्ली दौरे पर हैं. दिल्ली दौरे के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की. पीएम और गृह मंत्री से मुलाकात के दौरान उन्होंने राज्य की मौजूदा परिस्थिति पर चर्चा की. राज्य में राजनीतिक हलचल के मद्देनजर इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है. दरअसल बीजेपी की तरफ से लगातार जेएमएम और कांग्रेस की गठंबंधन की सरकार को घेरने की कोशिश की जा रही है.

राज्यपाल से मुलाकात कर बीजेपी की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मौजूदा मुख्मंत्री हेमंत सोरेन, उनके भाई बसंत सोरेन और सीएम के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा पर लाभ के पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था. आरोप लगाया गया कि इन तीनों ने सत्ता का गलत उपयोग करते हुए अपने-अपने नाम पर पत्थार खनन पट्टा का लाइसेंस लिया है.


जिसके बाद राज्यपाल की तरफ से निर्वाचन आयोग को इस बात की जानकारी दी गयी. निर्नाचन आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव से इस मामले में जवाब तलब किया है. मुख्य सचिव की तरफ से हेमंत सोरेन और बसंत सोरेन की रिपोर्ट निर्वाचन आयोग को भेज दी गयी है.

इसे भी पढ़ें:सियासत झारखंड की : राज्यपाल और चुनाव आयोग पर टिकी निगाहें

रमेश बैस के लौटने के बाद और चढ़ सकता है राजनीतिक पारा

झारखंड की राजनीति को करीब से जानने वालों को कहना है कि राज्यपाल के लौटने के बाद झारखंड में राजनीतिक उठापटक देखने को मिल सकता है. बताया जा रहा है कि अमित शाह से मुलाकात के बाद बीजेपी की स्ट्रटेजी बदल सकती है. बीजेपी और भी हमलावर हो सकती है.

या फिर केंद्र की तरफ से कोई बड़ा एक्शन लिया जा सकता है. फिलहाल सबकी नजर अमित शाह और राज्यपाल की मुलाकात के फलसफे पर निर्भर करता है.

इसे भी पढ़ें:कोरोना को लेकर बढ़ी सतर्कता, पटना एयरपोर्ट पर भी सख्ती

Related Articles

Back to top button