
Sasaram : जिले के तिलौथू थाना क्षेत्र के भदोखरा गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या का मामला मंगलवार को सामने आया है. 20 वर्षीय शांति देवी की गला दबा कर हत्या की आशंका व्यक्त की गयी है. महिला के गले में रस्सी का निशान भी पाया गया है. पुलिस ने शांति देवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भिजवाया.
जानकारी के अनुसार बाघाखोंह की रहनेवाली शांति देवी की 8 महीने पूर्व जून 2021 में भदोखरा के रॉकी गुप्ता के साथ शादी हुई थी.
इसे भी पढ़ें:Jharkhand News: स्वास्थ्य मंत्री का दावा फेल, नहीं आई जिनोम सीक्वेंसिंग मशीन
मृतका के मायकेवालों ने आरोप लगाया है कि शादी में भरपूर उपहार एवं दहेज दिया गया था, लेकिन उसके बाद भी बाइक के लिए लगातार महिला को प्रताड़ित किया जा रहा था. दो दिन पूर्व भी लड़की ने खुद अपनी मां को फोन कर अपने साथ हो रही प्रताड़ना की शिकायत की थी.
लड़की के मायकेवालों ने कई बार पति रॉकी गुप्ता तथा उनके परिवार के लोगों से इसके लिए बातचीत भी की. लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला और अंततः सूचना मिली कि 20 साल की शांति की मौत हो चुकी है. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है. फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
इसे भी पढ़ें:जनता की अदालत में लालू प्रसाद कभी गुनाहगार नहीं थेः तेजस्वी यादव




